ऐतिहासिक ऊंचाई पर शेयर बाजार, निफ्टी 19000 के पार

मुंबई. विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर लगातार खरीदारी किए जाने के कारण भारतीय शेयर बाजार बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।
बुधवार को सेंसेक्स 64,012.16 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी ने 19011.20 अंक के सर्वोच्च लेवल को छू लिया। कई प्रयास करने के बाद, निफ्टी आखिरकार अपने पिछले उच्च शिखर को पार करने में कामयाब रहा और इसने नया रिकॉर्ड हाई बनाया। इससे पहले निफ्टी ने दिसंबर 2022 में 18887 अंक का सर्वोच्च लेवल बनाया था। इस लेवल को पार करने में निफ्टी को 142 ट्रेडिंग सेशन का समय लगा। जानकारों का मानना है मजबूत संस्थागत प्रवाह और मजबूत आय वृद्धि ने घरेलू बाजार को नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *