संदेश न्यूज। कोटा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कोटा की राखी गौतम को महिला कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल ही में उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव बनाया गया था।
उल्लेखनीय है कि राखी गौतम कोटा दक्षिण से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रही हैं। वर्ष 2018 में उन्हें 75000 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर रही। गौतम का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आलाकमान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे जैसे कार्यकर्ता को पद मिलना अच्छा संकेत है। राखी पहले पार्षद भी रहीं हैं।