कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में 1.27 लाख नए केस, 1,059 मौतें

नई दिल्ली. देश में शुक्रवार को 1.27 लाख नए मामले सामने आए। 2.30 लाख लोग ठीक हुए और 1,059 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए थे। पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 21,442 यानी 14.35% की कमी हुई है।

तीसरी लहर में केस घटने के दौरान लगातार दूसरे दिन 1.5 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 13.31 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.20 करोड़ संक्रमण की चपेट में आए हैं।

दिल्ली सरकार ने कार चलाने वालों को बड़ी राहत दी है। यहां कार में अकेले ड्राइविंग करने के दौरान मास्क लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। इससे पहले ड्राइविंग के दौरान अकेले होने पर भी चालान काटा जाता था। देश में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 7.98% दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.27% था।

राजस्थान में 24 घंटे में 21 लोगों की मौत
यहां शुक्रवार को 8,073 केस सामने आए, जबकि 10,560 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 8,073 नए केस सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 12.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,353 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 54 हजार और पॉजिटिविटी रेट 11.78% है, जो कि एक दिन पहले 15.02% था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *