कोरोना: देश में 24 घंटे में 1.72 लाख नए केस, लगातार तीसरे दिन 2 लाख से कम, 1008 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली. देश में बुधवार को 1.72 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,008 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 1.61 लाख केस मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 11,047 अधिक संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 6.40% की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कल पॉजिटिविटी रेट 10.99% दर्ज किया गया, इससे एक दिन पहले मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 9.26% था। सोमवार से ही देश में 2 लाख से कम नए केस मिल रहे हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15.33 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 89,392 की कमी हुई है। कुल केस 4.18 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, देश में बुधवार को दर्ज की गई 1,008 मौतों में 335 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं। इनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

राजस्थान में 24 घंटे में 22 लोगों की मौत
यहां बुधवार को 8,428 केस सामने आए, जबकि 12,839 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 6,212 नए केस सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 12.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,310 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 58 हजार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *