कोरोना: देश में 24 घंटे में 3.06 लाख नए केस, 439 लोग हारे जिंदगी की जंग

नई दिल्ली. देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23% कम केस दर्ज किए गए हैं।

शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में 22.43 लाख एक्टिव केस हैं।

  • कुल केस : 39542435
  • कुल रिकवरी: 36793087
  • कुल मौतें: 489844

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक अभी नहीं आया
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का अभी पीक नहीं आया है। अमेरिका और साउथ अफ्रीका की कोरोना लहर पर नजर डाले तो दोनों ही देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट वाली लहर में ही सबसे ज्यादा डेली केस देखे गए हैं। यही हाल कई अन्य देशो में भी है। जबकि भारत में दूसरी लहर की तुलना में अभी भी कम केसत आ रहे हैं।

IIT मद्रास की एक स्टडी में भी कहा गया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 14 दिनों में आएगा। इसमें कहा गया है कि कोरोना के मामले 6 फरवरी तक यानी 2 हफ्तों में चरम पर पहुंच जाएंगे। स्टडी के मुताबिक, संक्रमण दर बतानी वाली R वैल्यू 14 से 21 जनवरी के बीच 2.2 से घटकर 1.57 रह गई है। ऐसे में तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है।

वहीं, मुंबई में 1-12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के स्कूल सोमवार से फिर से खुल गए हैं। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने कोरोना पाबंदियों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। यहां 12वीं क्लास तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 22 जनवरी के एक आदेश में उत्तराखंड सरकार ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। उत्तराखंड में रविवार को में कोविड-19 के 3,727 नए मामले सामने आए हैं। 5 लोगों की मौत हुई 1,270 ठीक हुए। कुल एक्टिव केस 31,310 है।

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या घटी
यहां रविवार को 14112 नए केस सामने आए, जबकि 9884 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। राज्य में शनिवार को 14829 नए केस सामने आए थे, जबकि 10366 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9095 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 93442 हैं। पॉजिटिविटी रेट 23.24 है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 22.07% था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *