पंजाब में आज से नाइट कर्फ्यू, दिल्ली AIIMS में डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द, सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली/पंजाब. पंजाब में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत फुली वैक्सीनेटेड लोगों को ही दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों दफ्तर शामिल हैं। बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा को 50% कैपिसिटी के साथ चलाने का आदेश दिया गया है। इसके लिए कर्मचारियों को भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है। राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

जारी गाइडलाइन के अनुसार, उद्योग, कार्यालय आदि (सरकारी और निजी दोनों), की आवाजाही, राष्ट्रीय और राजमार्गों पर व्यक्तियों और सामानों की उतराई और कार्गो और व्यक्तियों की यात्रा के बाद उनके गंतव्य के लिए यात्रा, बसों, ट्रेनों और हवाई जहाजों से अनुमति को लेकर सख्ती बरती जा रही है।

वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली AIIMS ने 5 से 10 जनवरी के विंटर वैकेशन को रद्द कर दिया गया है। AIIMS प्रशासन ने सभी फैकल्टी मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने को कहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। मनोज ने बताया कि उन्होंने लक्षण दिखने पर पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था।

मनोज तिवारी ने लिखा, ‘दो जनवरी की रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था, कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *