शुक्रवार को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक ‘कर्मवीर’ का स्वागत करते हैं। यह कर्मवीर हैं सिंधुताई सपकाल। अमिताभ बच्चन मंच पर सिंधुताई का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति के मंच से अमिताभ सिंधुताई की सामाजिक योगदान और उन्हें मिले पुरस्कारों से सबको अवगत कराते हैं। सिंधुताई बताती हैं कि जब वह 20 साल की थीं तो वह 10 महीने के बच्चे की मां थीं। वह बिग बी को अपनी जीवन यात्रा सुनाती हैं। कैसे उनको घर से निकाल दिया गया था। उन्हें भूख महसूस हुआ और उसी दिन से वह भूख साझा करना सीख गईं। वह अनाथ बच्चों की मां हैं। उन्हें हर कोई ‘अनाथों का मां’ कहता है। बिग बी सिंधुताई की की असली बेटी को भी बुलाते हैं जो पूरा मैनेजमेंट देखती हैं। अमिताभ बच्चन खेल शुरू करने से पहले सिंधुताई से पूछती हैं कि वह गुलाबी साड़ी क्यों पहनती हैं। जिस पर सिंधुताई कहती हैं कि उनके जीवन में बहुत कालापन रहा है। अब जीवन को थोड़ा गुलाबी होने दो। सिंधुताई ने अपना असली नाम चिंदी बताया, लेकिन बाद में उन्होंने इसे बदलकर सिंधु कर दिया। सिंधुताई अपनी पहली जीवन रेखा ऑडियंस पोल के रूप में यूज करती हैं। वह 3,20,000 रुपये जीतती हैं। सिंधुताई एक और सवाल पर अटकती हैं और जीवन रेखा विशेषज्ञ की राय चुनती हैं। वह 12,50,000 रुपये जीतती हैं। वह 25 लाख के लिए खेलती हैं। वह सवाल का जवाब नहीं दे पाती हैं। वह सवाल बदलवाती हैं। फिर भी अटकती हैं। फिर लाइफालाइन 50-50 का उपयोग करती हैं। सिंधुताई और उनकी बेटी कौन बनेगा करोड़पति से 25 लाख रुपये जीतकर जाती हैं।