वॉशिंगटन. अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई है। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।
इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 4 लोग घायल भी हुए थे। शूटिंग के बाद गैरी के नाइट क्लब बंद कर दिए गए थे।
4 जून को शिकागो में फ्रीडम परेड पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि सोमवार को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग हुई थी। ये घटना शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने 6 लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी।