उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में शनिवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई है। उदयपुर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। घायल भंवर सिंह को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। गोली मारने वाले आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी बताई गई है। यह गोली उस समय मारी गई है जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की।