सेंसेक्स 313 पॉइंट की गिरावट के साथ 51182 पर खुला, टाइटन और विप्रो के शेयर फिसले

मुंबई. सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 313 पॉइंट की गिरावट के साथ 51,182 पर और निफ्टी 87 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,272.65 पर खुला। सबसे ज्यादा गिरावट IT, रियल्टी और PSU बैंक में है।

निफ्टी पर विप्रो, TCS, टाइटन , अदाणी पोर्ट्स और HCL टेक में गिरावट रही, जबकि कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में बढ़त दिखी।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट 2.01% की गिरावट फार्मा में है। इसके बाद IT में 1.95% की गिरावट है। वहीं ऑटो और FMCG में 1% की गिरावट है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट और रियल्टी इंडेक्स फ्लैट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *