मुंबई. सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 452 पा्इंट की गिरावट के साथ 55,473.74 पर और निफ्टी 308.95 पाइंट की गिरावट के साथ 16,661.40 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयर्स तेजी में हैं। दूसरी तरफ आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी स्टॉक गिरावट में हैं।
सेंसेक्स 306.20 पा्इंट या 0.55% की गिरावट के साथ 55619.54 पर और निफ्टी 84.30 पाइंट या 0.51% की गिरावट के साथ 16577.10 पर खुला था। सेंसेक्स-30 के शेयरों में सन फार्मा, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, कोटक बैंक, विप्रो, टीसीएस और टेक महिंद्रा 1-2 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप पर रहे। पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और एनटीपीसी में बढ़त रही।
महिंद्रा का शेयर पहली बार 1 हजार रुपए पार
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में आज मंगलवार को भी जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर 3.55% की तेजी के साथ 1,033.30 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। दरअसल, कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे शानदार तिमाही नतीजे हैं। ऑटोमेकर ने 31 मार्च, 2022 को अपनी चौथी तिमाही के लिए 1,192 रुपए करोड़ पर स्टैंडअलोन बेनिफिट में पांच गुना उछाल हुआ।
महिंद्रा समूह की कंपनी का रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹17,124 करोड़ हो गया। जबकि मार्च तिमाही 2020-21 की तुलना में यह ₹13,356 करोड़ था। महिंद्रा का शेयर आज BSE पर 1,033 पर पहुंचा। कंपनी ने चौथी तिमाही में 1192 करोड़ प्रॉफिट हासिल किया।