सेंसेक्स करीब 850 अंक टूटा, निफ्टी 15595 के नीचे, बैंक शेयरों में बिकवाली

मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं। सेंसेक्स में करीब 850 अंकों की गिरावट है, तो निफ्टी भी 15,525 के करीब आ गया है। आज के कारोबार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1% से ज्यादा कमजोरी है।

आटो इंडेक्स भी 1% से ज्यादा टूट गया है। FMCG इंडेक्स में करीब 1% कमजोरी है। IT, मेटल, फार्मा और रियल्टी सहित दूसरे इंडेक्स भी लाल निशान में हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 880 अंकों की कमजोरी है और यह 52,140 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 255 अंक टूटकर 15,534 के लेवल पर है। आज के टॉप लूजर्स में टाइटन, रिलायंस, डॉ रेड्डी, M&M, भारती एयरटेल, मारुति, बजाज फाइनेंस और HDFC शामिल हैं।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही
गुरूवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद स्टॉक फ्यूचर्स भी फिसले हैं। डाऊ जोन्स में 254 अंकों की गिरावट रही और यह 30,775.43 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.9% गिरावट रही और यह 3,785.38 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि Nasdaq में 1.3% कमजोरी रही और यह 11,028.74 के लेवल पर बंद हुआ। साल 2022 की पहली छमाही S&P 500 के लिए बीते 50 साल में सबसे खराब रही है। महंगाई, रेट हाइक साइकिल, स्लोडाउन की आशंका के चलते बाजार सेंटीमेंट कमजोर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *