- अवैध तरीके से चलते मिले हुक्का बार
जयपुर. जयपुर में शनिवार देर रात सीएसटी (कमिश्नरेट स्पेशल टीम) ने कई होटलों में रेड मारी। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे बार, डांस बार और हुक्का बार का खुलासा हुआ। मौके पर पुलिस को बार गर्ल्स डांस करते हुए मिली। 3 जगह हुई कार्रवाई में 18 युवतियों और 63 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दो हुक्का बार व रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां लोग हुक्का पीते मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस सिंधी कैंप थाना इलाके में चल रहे होटल के क्लब में पहुंची। जहां बार गर्ल्स नाच रही थीं। मौके पर पहुंची सीएसटी टीम ने डांस गर्ल्स को गिरफ्तार किया। साथ ही उन पर पैसा लुटा रहे लोगों को भी शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कुल 18 युवतियां व 61 युवकों सहित होटल संचालक व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से पूछताछ कर सामने आया कि क्लब संचालक द्वारा अवैध रूप से बिना लाइसेंस के ही बार बालाओं को बुलाकर क्लब में डीजे पर डांस करवाया जा रहा था। डीसीपी क्राइम परिस देशमुख ने अगर अगली बार कोई पब या डांस बार में इस तरह की जानकारी मिली तो उसे सील करने की कार्रवाई की जाएगी।