कन्याकुमारी. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखा दी है। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए तमिलनाडु के कन्याकुमारी में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इससे पहले, राहुल गांधी बुधवार सुबह श्रीपेरंबुदुर में पिता राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां राहुल ने कहा कि नफरत की वजह से मैंने पिता खोया, लेकिन अब देश नहीं खो सकता।
भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।