बेंगलुरू. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP नेता प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे।
हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुत्तूर में प्रदर्शन किया, जो देर रात तक चलता रहा। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुत्तूर में धारा 144 लगा दी गई।
हालांकि, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या निंदनीय है।
पोल्ट्री कारोबारी थे प्रवीण, दुकान पर ही हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे इलाके में प्रवीण की पोल्ट्री की दुकान है। मंगलवार को जब प्रवीण दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर कुछ लोग आए और उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने कुल्हाड़ी से प्रवीण पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते वक्त ही उनकी मौत हो गई।