नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.09 लाख केस सामने आए। वहीं, इस दौरान 959 लोगों की मौत हुई। देश में सबसे ज्यादा केस केरल में मिले। यहां लगातार दूसरे दिन 50 हजार से ज्यादा केस मिले। भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार तीसरे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। देश में रविवार को 893, शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था।
भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए। इससे पहले रविवार को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे। वहीं, शनिवार को कोरोना के 235532 केस दर्ज किए गए थे।
देश में ये 5 सबसे संक्रमित राज्य
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें, तो केरल में सबसे ज्यादा 51,570 केस मिले। इसके बाद कर्नाटक में 28,264 केस, महाराष्ट्र में 22,444, तमिलनाडु में 22,238, आंध्र प्रदेश में 10,310 केस सामने आए। इन 5 राज्यों में देश में कुल केसों में 64.22% केस मिले। केरल में अकेले 24.57% केस मिले।
देश में 18.31 लाख एक्टिव केस
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,62,628 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3,89,76,122 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 94.37% हो गया है। वहीं, एक्टिव केस घटकर 18,31,268 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 53,669 कम हुए हैं।
राजस्थान में 24 घंटे में 21 लोगों की मौत
यहां रविवार को 10,061 केस सामने आए, जबकि 9245 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 10,437 नए केस सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,245 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 72 हजार हैं।