कोरोना: देश में 24 घंटे में 67 हजार नए केस, 1188 की मौत

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। सोमवार को संक्रमण के 67 हजार 597 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 80 हजार 456 मरीज ठीक हुए और 1188 लोगों की मौत हुई है। देश में 20 जनवरी को 3.47 लाख केस आए थे। इस हिसाब से देखे तो डेली केस में पीक से 80.5% की गिरावट आई है।

इसे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण के 83 हजार 876 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज ठीक हुए थे और 895 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में 16 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है। 5 जनवरी के बाद पहली बार रविवार को देश में नए केस एक लाख से कम हुए थे। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9.85 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.23 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

राजस्थान में नए केस बीते दिन के मुकाबले आधे हुए
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 2,298 केस सामने आए और 7,299 लोग ठीक हुए। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी रविवार को 4,509 केस सामने आए थे और 9,752 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 12.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,391 लोगों की मौत हो गई। 40,880 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10% के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *