नई दिल्ली. दिल्ली में आज ओमिक्रॉन के 10 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने नए मामलों की पुष्टि की है। वहीं, देश में नए वैरिएंट के कुल मामले अब बढ़कर 97 हो गए हैं।
बता दें कि बीते दिन कोरोना के नए 85 केस सामने आए थे। इसमें करीब 40 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इसमें नए केस सामने आए हैं। गुरुवार को मिले संक्रमितों ने पिछले चार महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में डॉक्टर्स लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
देश-विदेश में जिस तरह से ओमिक्रॉन के नए केस मिल रहे हैं ये एक बड़े खतरे की आहट की तरह है। क्योंकि यूके में एक दिन में जहां रिकॉर्ड 88376 केस मिले हैं, वही अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी संक्रमण की भयावहता को लेकर चेतावनी दी है।
देश में ओमीक्रोन के कहां कितने केस
राज्य | ओमीक्रोन केस |
महाराष्ट्र | 32 |
राजस्थान | 17 |
दिल्ली | 20 |
गुजरात | 6 |
केरल | 4 |
कर्नाटक | 8 |
तेलंगाना | 6 |
आंध्र प्रदेश | 1 |
चंडीगढ़ | 1 |
पश्चिम बंगाल | 1 |
तमिलनाडु | 1 |
कुल | 97 |