सुनेल. केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बुधवार सुबह सुनेल क्षेत्र के कनवाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने यहां केदारेश्वर धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वयोवृद्ध वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र प्रसाद के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्राचीन श्रीरामकुंड बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने किसानों की खुशहाली के लिए इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की मनोकामना की।
श्रीरामकुंड बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष रामदयाल गुप्ता ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को राजस्थानी साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें श्रीरामकुंड बालाजी की तस्वीर भेंट की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के आवास पहुंचकर धान उत्सव मनाया।
इस अवसर पर सरपंच चंद्रभान सिंह, सरपंच रमेश भील, रामकुंड बालाजी मंदिर समिति के अशोक दुबे, नरेश गुप्ता, गिरवर सिंह,चैन सिंह नागर, रामगोपाल गुप्ता, हरिसिंह गुर्जर, रामगोपाल भील, मांगीलाल गुर्जर अजीत दुबे ने मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, राजस्थान के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, भाजपा विधायक मदन दिलावर, लघु उद्योग भारती कोटा इकाई के अध्यक्ष सीए महेश गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधी मौजूद रहे। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कनवाड़ी से अजमेर के लिये रवाना हो गए।