कोटा. जिले के मोड़क थाना क्षेत्र में आज सुबह चलती बस का टायर फट गया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बस पलटने से कुछ यात्री चोटिल हुए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने शीश तोड़कर बाहर निकाला।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोटिल यात्रियों को इलाज के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से दो लोगों को झालावाड़ रेफर किया है।
मोड़क SHO राजेन्द्र मीणा ने बताया कि घटना NH 52 पर सहरावदा व ढाबादेह के बीच की है। प्राइवेट बस इंदौर से कोटा आ रही थी। बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थी।
तड़के 6 बजे के आसपास चलती बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। और पलट गई। सवारियों को मामूली चोटें आई है। 2 यात्रियों को इलाज के लिए झालावाड़ ले जाया गया है। बाद में क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।