कोटा. सामाजिक एकता की मिसाल पेश करने वाले पूर्व शहर काजी अनवार अहमद साहब का बीमारी के चलते शुक्रवार सुबह इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर जैसे ही शहरवासियों को मिली तो माहौल गमगीन हो गया। शहर काजी हमेशा सामाजिक समरस्ता ओर सामाजिक एकता के लिए अपनी मिसाल पेश करते रहे हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते करीब एक साल पहले ही नायब काजी जुबैर अहमद को शहर काजी की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दे दी थी। पूर्व काजी अनवार अहमद की नमाज-ए- जनाजा रात 8 बजे चम्बल गार्डन के सामने अदा होगी। उन्हें अधरशिला कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा ।