चुनावी नतीजों के दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स उछाल के साथ 55700 पर

मुंबई. शेयर बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,000 पॉइंट्स बढ़कर 55,700 पर कारोबार कर रहा है। इसके सभी 30 में से 26 शेयर्स बढ़त में हैं। चार प्रमुख बैंकों के स्टॉक 4-4% तक बढ़े हैं।

आज सुबह सेंसेक्स 1,595 पॉइंट्स ऊपर 56,242 पर खुला था। यही इसका ऊपरी और 55,564 का निचला स्तर था। इसके 30 शेयर्स में से बढ़ने वाले प्रमुख एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक हैं। यह तीनों 4-4% से ज्यादा तेजी में हैं। एशियन पेंट्स बुधवार को 6% बढ़कर बंद हुआ था। गिरने वाले में केवल 4 स्टॉक हैं।

SBI, ICICI बैंक भी भारी तेजी में
इनके अलावा SBI, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति और HDFC के शेयर्स में 3-3% की तेजी है। जबकि अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, कोटक बैंक 2 से 3% तक की बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। एयरटेल, NTPC, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, सनफार्मा के स्टॉक में 1 से 2% की तेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *