नई दिल्ली. सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,600 पर जबकि निफ्टी 50 अंक बढ़कर 17,268 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सनफार्मा, टाटा स्टील, महिंद्रा और डॉ रेड्डीज में सबसे ज्यादा बढ़त है।
सेंसेक्स 296 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,817 पर खुला जबकि निफ्टी 84 अंक बढ़कर 17,329 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा और IT शेयर्स में है।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप और स्मॉल कैप 100 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिड कैप में वरूण विबरेज, क्रिसिल, नौकरी, बजाज होल्डिंग और अशोक लेलैंड में तेजी है, जबकि मोतीलाल ओसवाल, जील, लोढ़ा, माइंड ट्री और वोल्टास में गिरावट है। स्मॉल कैप में वारोक, चेन्नई पेट्रोलियम, श्री राम सिटी, KBC ग्लोबल, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और गोकुल एग्रो में तेजी है। वही फ्री टेल, नावकार कॉर्पोरेशन, माणकसिया, शॉपर स्टॉप और कैमलिन फाइन में गिरावट है।
PSU बैंक और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। फार्मा में सबसे ज्यादा 1% की बढ़त है। इसके बाद IT, बैंक और FMCG सेक्टर, मेटल, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, ऑटो, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विस में बढ़त है।