ओमिक्रॉन के खौफ से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 पॉइंट्स टूटा, निफ्टी 430 पॉइंट्स फिसला

मुंबई. शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स इस समय 1400 पॉइंट्स टूटकर 55,614 पर पहुंच गया है। इस वजह से पहले ही 60 सेकेंड में मार्केट कैप 5.53 लाख करोड़ रुपए घटकर 253.94 लाख करोड़ पर आ गया था। इस समय यह 252.23 लाख करोड़ रुपए है यानी 7.23 लाख करोड़ कमी कमी आई है। शुक्रवार को यह 259.47 लाख करोड़ रुपए था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 494 पॉइंट्स टूटकर 56,517 पर खुला था। हालांकि इसने पहले ही मिनट में 56,104 का निचला स्तर भी बना लिया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल सनफार्मा ही बढ़त में हैं। बाकी इसके 29 शेयर्स में भारी गिरावट है। टाटा स्टील और SBI 4-4% से ज्यादा गिरे, जबकि HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल, टेक महिंद्रा जैसे शेयर 3-3% से ज्यादा टूटे हैं।

मार्केट में मारुति, NTPC, कोटक बैंक, रिलायंस, ITC, टाइटन के शेयर भी 2-2% से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के करीब सभी इंडेक्स गिरावट में हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 385 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 16,600 पर पहुंच गया है।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 48 शेयर्स गिरावट में हैं और केवल 2 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। इसका मिड कैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स काफी ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 3%, मिडकैप इंडेक्स 3%, नेक्स्ट 50 2.59 और फाइनेंशियल इंडेक्स 2.50% टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *