अहमदाबाद. गुजरात में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 156 सीटें जीतकर का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुवाई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में बिलकुल यही नजर आ रहा है। गुजरात चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो गए हैं। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 156 सीटें जीती हैं। उसे 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं। आम आदमी पार्टी में गुजरात में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पांच सीटें जीती है। 4 सीटें निर्दलीय व अन्य के खाते में गई हैं।