बगदाद.
इराक के पूर्वी प्रांत दीयाला में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार को हमला किया जिसमें तीन इराकी लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। मिखास के मेयर बुरहान अहमद ने बताया कि आतंकवादियों ने खानाक्यू शहर के मिखास गांव के पास सीमा रक्षक चौकी पर सुबह हमला किया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी। अहमद ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस बीच ग्रामीण की मदद के लिए घटनास्थल पर की ओर बढ़े। इस दौरान तीन लोग गोलीबारी की चपेट में आ गये तथा उनकी मौत हो गयी। दो भाइयों और उनके चचेरे भाई की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस सूत्र साद हसन ने बताया कि आईएस आतंकवादियों के वापस जाने के बाद इलाके में स्थिति स्थिर बनी हुयी है। दीयाला और उसके आस पास क्षेत्रों में आतंकवादियों के खिलाफ कई बार अभियान चलाया गया है। आईएस के आतंकवादी बीहड़ और रेगिस्तानी ठिकानों से सुरक्षाबलों और नागरिकों पर लगातार हमले करते रहते है।