रायपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर नेहरू इंदिरा के योगदान को नकारने तथा राष्ट्रीयता के नाम पर लोगो को गुमराह करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने शुक्रवार को गोबरा नवापारा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी देश में लोकतंत्र कायम और मजबूत है तो इसके पीछे हमारी महान विरासत है। भारत के साथ ही बने पाकिस्तान की क्या हालत है यह किसी से छिपी नहीं हैख् कितनी बार सेना से सत्ता पर कब्जा किया, कितने प्रधानमंत्रियों को जेल में डाला गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों बाद कांग्रेस की वापसी का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में चुनाव जीतने के लिए घंमड काम नहीं आता बल्कि प्यार मोहब्बत और जनता का आशार्वाद ही काम आता है।
नेहरू, इंदिरा की राजनीतिक कारणों से आलोचना उचित नहीं
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार आती जाती रहती है, और हर सरकार अपने हिसाब से जनता के लिए काम करती है, लेकिन जिस तरह से नेहरू, इंदिरा की आज राजनीतिक कारणों के आलोचना की जा रही है, उनके योगदान को नकारने की कोशिश हो रही है, यह कतई उचित नहीं है। उन्होंने आजादी की लड़ाई एवं उसके बाद देश को खड़ा करने में नेहरू के तो इंदिरा के बंगलादेश निर्माण, हरित क्रांति, पहला परमाणु विस्फोट करवाने जैसे योगदान का उल्लेख किया।