संदेश न्यूज। कोटा. बाबा रामदेव विकास समिति संतोषी नगर के तत्वावधान में बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष राखी गौत्तम रही। राखी गौतम ने बाबा रामदेव की विधिवत रूप से पूजा अर्चना सम्पन्न की। शोभायात्रा कॉलोनी की विभिन्न गलियों एव मुख्य बाजार से होते हुए निकली। गौतम द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा मे विभिन्न संगठनो द्वारा हैरत-अंगेज करतब दिखाए। इस दौरान गौतम द्वारा शोभायात्रा में आने वाले समस्त सैकडों भक्तगणों को खीर का प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बाबा के भजनों पर नाचते-झूमते निकले। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मोहित गौतम, सोनू गोचर, अंकुर गौतम सहित सैकड़ो की संख्या मे भक्त एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।
केशवपुरा में शोभायात्रा का स्वागत
कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ की तरफ से बाबा रामदेव की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पारस वर्मा ने बताया कि केशवपुरा में बाबा रामदेव जुलूस के स्वागत कार्यक्रम में शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर मिठाइयां और कचौरी भी बांटी गई। इस दौरान जिला महामंत्री हिमांशु शर्मा, संजय यादव, जिला सचिव हेमराज पांचाल, देहात महासचिव अजय गुप्ता, समाज सेवी एडवोकेट पदम गौतम, युवा नेता विजय गुप्ता, युवा नेता कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद पारेता, कांग्रेस पर्यावण प्रकोष्ठ जिला प्रवक्ता पप्पू शेखर आदि मौजूद थे।
छावनी में भी निकाली शोभायात्रा
छावनी से गोयल धर्मशाला तक बाबा रामदेव की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। बाबा रामदेव की झांकी भी सजाई गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
रोटेदा में मगरमच्छ दिखाई देने से लोग भयभीत, बैराज रोड पर भी दिखा मगरमच्छ
संदेश न्यूज। कोटा. नगर निगम क्षेत्र के ग्राम रोटेदा में मगरमच्छों के जगह-जगह दिखाई देने से स्थानीय लोग परेशान हैं। रोटेदा से निकल रहे नाल में से मगरमच्छ निकल कर सड़क पर आ जाते हैं। जिसके कारण सड़क से निकलने वाले आमजन और स्कूली बच्चे काफी परेशान हैं। कभी बड़ी घटना हो सकती हैं। स्थानीय कांगे्रस नेता शंकर नागर ने बताया कि नाले में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं, नाले के पास ही सरकारी स्कूल है। स्कूली बच्चों को मगरमच्छ के हमले का हर समय अंदेशा रहता है। उधर, कोटा बैराज रोड पर भी रविवार रात को मगरमच्छ नजर आया। इससे लोग उधर जाने से डरने लगे हैं।
महर्षि दधिचि जयंती महोत्सव के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित
श्री महर्षि दधिचि छात्रावास समिति, कोटा द्वारा छात्रावास भवन में श्री महर्षि दधिचि जयंती महोत्सव पर रविवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को महिलाओं के लिए रंगोली सजाओ, मेंहदी, थाली सजाओ, कुर्सी दौड़ व नींबू दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। अध्यक्ष आशा दाधीच ने बताया कि महिलाओं ने बढ़चढ़ खेलों में हिस्सा लिया और खेलों का लुुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि थाली सजाओ प्रतियोगिता में महिलाएं व समाज की बालिकाओं ने सुन्दर थाली सजाई, जिसमें प्रिया दाधीच प्रथम व अंकिता दाधीच द्वितीय रही। मेंहदी में ममता शर्मा ने प्रथम व गौरी दाधीच द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में कीर्ति दाधीच सबसे अव्वल रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में र्कीति को प्रथम व प्रतिमा को द्वितीय स्थान मिला।