राजस्थान में न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा, केरल, राजस्थान और हिमाचल प्रदेशों में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। इन अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में तबादले के बाद ये नियुक्तियां की गर्इं हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविंद्र भट्ट के उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त होने के बाद न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कॉलेजियम ने बाम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति इंद्रजीत मोहंती को अगले मुख्य न्यायाधीय के तौर पर नियुक्त करने की अनुशंसा की है। सरकार ने कहा है कि जब तक इन न्यायालयों में स्थाई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति होने तक संबंधित न्यायालयों के सबसे वरिष्ठ न्यायमूर्ति कार्यभार संभालेंगे। कानून और न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव सदानंद वसंत दाते ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
हिमाचल प्रदेश में न्यायमूर्ति धरम चंद चौधरी, केरल में न्यायमूर्ति सी.वी.के.अब्दुल रहीम तथा पंजाब एवं हरियाणा में न्यायमूर्ति राजीव शर्मा को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *