महापौर के चुनाव के लिए नेताओं की कमर कसना शुरू

कोटा. प्रदेश में सरकार बदलते ही महापौर, नगर परिषद अध्यक्ष और नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव को रोचक बनाने के लिए नियम बदले गए। ऐसे में कांगे्रस व भाजपा के बड़े नेता भी इस चुनाव में किस्मत अजमाने के लिए आलाकमान के यहां दावेदारी पेश कर रहे हैं, साथ ही नेताओं से सिफारिश करवा रहे हैं। ऐसे में टीम चम्बल संदेश ने शहर के प्रमुख राजनेताओं से लिए फीडबैक के आधार पर आगामी नगर निगम के चुनाव में महापौर के लिए कौन-कौन दावेदारी पेश कर रहे हैं, उनके नामों के बारे में जानकारी ली, साथ ही प्रबल दावेदारों के नाम भी तलाशे गए।
भाजपा के संभावित दावेदार
> सामान्य महिला : सुनिता व्यास, वर्तमान में उपमहापौर, मधु शर्मा, पं. दीनदयाल उपाध्याय की भतीजी, भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष
> प्राची दीक्षित- विद्यार्थी जीवन से राजनीति में सक्रिय, हाल के विधानसभा चुनाव में नामांकन भरा
> तनुजा खन्ना- प्रदेश महिला कार्यकारी समिति सदस्य
सामान्य पुरूष
> भवानी सिंह राजावत, हरिकृष्ण बिरला, राजनीतिक का लंबा अनुभव
> विवेक राजवंशी, लंबे समय राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय, तीन बार पार्षद
> राकेश जैन- समाजसेवी और राजनीति में सक्रिय
> महेश विजय, वर्तमान महापौर
> बृजेश शर्मा नीटू, लंबे समय से राजनीति में सक्रिय, तीन बार पार्षद,
> योगेन्द्र खिंची, पूर्व उपमहापौर
ओबीसी पुरूष
> हीरालाल नागर- पूर्व विधायक रह चुके
> गोपालराम मंडा- तीन बार लगातार पार्षद
> रामबाबू सोनी- संघ से जुडेÞ हुए है, पूर्व पार्षद
> महावीर सुवालका- पूर्व पार्षद, नागरिक सहकारी बैंक में निदेशक,
एससी पुरूष
> अशोक बादल- एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष,
> गिरीराज महावर- दो बार से लगातार पार्षद
कांगे्रस के संभावित दावेदार
सामान्य महिला
> राखी गौत्तम- हाल ही में विधानसभा चुनाव में कोटा दक्षिण का चुनाव लड़ा, दो बार पार्षद
ल्ल रत्ना जैन- पूर्व महापौर
सामान्य पुरूष
> शिवकांत नन्दवाना- विधायक का चुनाव लड़ चुके,
> राकेश सोरल- पूर्व उपमहापौर, लंबा राजनीतिक अनुभव
> डॉ. जफर मोहम्मद- पीसीसी सदस्य, काफी समय से राजनीति में सक्रिय
> रविन्द्र त्यागी- शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष, पूर्व यूआईटी चेयरमैन,
ओबीसी पुरूष
> राजेन्द्र सांखला- राजनीति में सक्रिय, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी,
> अनिल सुवालका- वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष, विगत 5 साल विपक्ष की भूमिका पार्षदों के साथ निभाई,
> विनोद पारेता- ओबीसी कांगे्रस संयोजक
एससी
> शंकर नरवाला- वाल्मीकि समाज के नेता में बड़ा चेहरा, कांगे्रस में मजबूत पकड़
> डॉ. चन्द्रशेखर सुशील- वर्तमान में न्यू अस्पताल मेडिकल कॉलेज अधीक्षक, केशवरायपाटन से विधायक का चुनाव लड़ने के लिए कोशिश की
> दिनेश खटीक- कांगे्रस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *