पूर्व सीएम राजे ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, सरकार से की तत्काल राहत देने की मांग

कोटा/सुनेल. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं जन सहयोग से 50 लाख रुपए बाढ़ से प्रभावित लोगों को दिए जाएंगे। राजे बुधवार को सुनेल, अकोदिया, अरनिया में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिलीं एवं ग्रामीणों को सरकार से उचित सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि आहु नदी में बाढ़ से हुई तबाही के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। अधिकांश इलाकों में बाढ़ का पानी कम हो गया। बाढ़ से कई मकान नष्ट हो गए हैं। कई मकानों की दीवारें गिर गई। सैकड़ों परिवारों के सामान बाढ़ की चपेट में बह गए। उड़द, मूंग, सोयाबीन सहित कई फसलें तबाह हो गई। पूर्व सीएम राजे ने ग्राम अरनिया व अकोदिया गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपए की राहत राशि दिलवाने की घोषणा की।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी की। जबकि राज्य सरकार को किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देना चाहिए।
मदद करने वालों को सराहा: आकोदिया, अरनिया के निवासियों ने बताया कि जब वे बाढ़ में फंसे हुए थे, उस समय विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामगोपाल नागर, ललित कुमार व्यास समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मदद की।
ये भी रहे साथ
पूर्व सीएम राजे के साथ आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा, अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, विधायक नरेंद्र नागर, विधायक गोविंद रानीपुरिया, जिला प्रमुख टीना भील, प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार, नगर पालिका पिड़ावा चेयरमैन निर्मल शर्मा, भवानीमंडी नगर पालिका की अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि परसराम नागर, जानकीलाल नागर, बद्रीलाल भंडारी, सरपंच शोभाराम गुर्जर, अशोक दुबे, सुरेंद्र फोफलिया, प्रभुलाल कोटवार, रामबाबू महाजन, सुरेंद्र सोनी, मुकेश, देवीलाल कुमावत साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *