पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण

संदेश न्यूज। कोटा.
भारतीय जनसंघ के संस्थापक महामंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को टिपटा स्थित पार्क में भाजपा के जिलाध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया । विधायक संदीप शर्मा एवं महापौर महेश विजय ने भी इस मौके पर उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय, जिला महामंत्री अरविन्द सिसौदिया, जिला महामंत्री अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतीश गोपालानी, कृष्णकुमार सोनी, लक्ष्मणसिंह खीची, जिला मंत्री अशोक जैन , वीरेन्द्र सिंह भानावत, अजय चतुवेर्दी, मुकेश हरचंदानी, गिरिराज गौतम, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा खेलवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति युवा मंच की ओर से उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मंच में नई नियुक्तिया दी गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हुक्म सिंह नरूका, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष मनीष पोर्टर, दीपक कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित चांवला, महामंत्री सोनू प्रजापति, मंडल अध्यक्ष महावीर नगर आदि उपस्थित रहे।
उपाध्याय के विचार से विश्व का कल्याण सम्भव : नागर
भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श को आचार संहिता मानकर उनके बताए हुए पथ पर चलकर हम श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन सकते हैं। संगोष्ठी में सभी पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा कोटा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह अमृतकुआं, , भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र नन्दवाना अल्कू, जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश नागर, पूर्व जिला महामंत्री कुन्जबिहारी गौतम, जिला मंत्री, रघुराज सिंह सोलंकी, जिला मीडिया संयोजक राजेन्द्र नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *