जेटली के निधन से खाली सीट पर टिकट के लिये मंथन

लखनऊ.
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से रिक्त सीट पर उप चुनाव घोषित हो गया है और इस सीट को पाने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। पार्टी ऐसे चेहरे पर दांव लगाना चाहती है जिसकी संगठन के लिहाज से अहमियत हो। इस सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की रिक्त राज्यसभा सीट से कोई चौंकाने वाला नाम उम्मीदवार हो सकता है। इसके लिए भाजपा महासचिव अरुण सिंह का नाम सर्वाधिक चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम भी तेजी से उभर के आया है। वो गाजीपुर से लोकसभा का चुनाव हार गये थे। जरूरी हुआ तो चुनाव 16 अक्टूबर को होगा और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे। जेटली का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *