टोक्यो. जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के बाद जापान के सागा प्रांत में बाढ़ में एक आदमी की गाड़ी बह गई जिसमें उसकी मौत हो गई। इसी प्रांत में बाढ़ से एक महिला की भी मौत हो गई है। वहीं फुकोका प्रांत में भी बाढ़ के कारण एक आदमी को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जापान के सागा, फुकोका और नागासाकी प्रांत में अधिकारियों ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी कर लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।