चन्दौली.
उत्तर प्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश के चलते चंदौली में शुक्रवार सुबह एक कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई। आधिकारिक के अनुसार अलीनगर क्षेत्र में बरहुली गांव मं मुरारी पाल का सुबह भोर में अचानक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में 50 वर्षीय मुरारी पाल के अलावा उसकी मां 70 धनेसरा देवी और छोटे भाई 45 वर्षीय राधे पाल की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई। सूचनर पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे को घटना का तीनों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं।