आस्ट्रेलिया की सिडनी अदालत ने योग गुरू आनंद गिरी को किया बरी

प्रयागराज.
साधु संतों की जानी मानी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने बुधवार को बताया कि आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने आध्यात्मिक योग गुरू आनंद गिरी पर लगे आरोपों को बे-बनुियाद और मनगढंत बताते हुए उन्हें बरी कर दिया है। महंत गिरी ने बताया कि सिड़नी अदालत ने आनंद गिरी पर लगे सभी आरोप को बे-बुनियाद एवं मनगढंत पाया। सिड़नी पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन करने के बाद अदालत को बताया कि आनंद गिरी के खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार एवं असत्य हैं। अदालत ने पुलिस द्वारा जांच के कागजात प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले में बेकसूर करार देते हुए आरोपों से बाइज्जत बरी किया। महंत ने बताया कि सिड़नी अदालत ने आंनद गिरी का जब्त पासपोर्ट तत्काल रिलीज करते हुए उन्हें भारत जाने की अनुमति प्रदान की। अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी कर सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोगों के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है। गिरी ने बताया कि योग गुरू अगले सप्ताह तक स्वदेश वापस लौटेंगे। आनंद गिरी पर आस्ट्रेलिया के सिड़नी में दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण लगने के बाद अदालत ने देश न/न छोडने की हिदायत दी गयी थी। वह पिछले मई माह में अपने धर्मिक प्रचार के लिए सिड़नी गये थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *