नई दिल्ली.
प्रकाशन प्लेटफॉर्म नोशन प्रेस ने देश के आठ प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकों का प्रकाशन करने की घोषणा की है जिसमें हिंदी, मराठी, कोंकणी, गुजराती, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल है। कंपनी ने कहा कि अंग्रेजी के अतिरिक्त इन आठ क्षेत्रीय भाषाओं में भी पुस्तकों का प्रकाशन किया जायेगा। लेखक अब जल्द ही पेपरबैक और ई-बुक दोनों तरह से अपनी पसंद की क्षेत्रीय भाषा में अपनी कहानियां प्रकाशित कर सकेंगे। पहले लाँच की गयी एक्सप्रेस पब्लिशिंग देश के उन उभरते हुए लेखकों के लिए एक समाधान है, जो अपना काम सिर्फ इसलिए प्रकाशित नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनकी पहुंच गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन तक नहीं होती है। देश में सभी लोगों के लिए प्रकाशन को सुलभ बनाने के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए उसने अब क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशन का निर्णय लिया है।